The Bare Truth

पीएम मोदी से मिले सीएम साय: 10,500 करोड़ के यूरिया प्लांट और AI इंस्टीट्यूट की मांग; 2027 लखपति दीदी सम्मेलन का न्योता

31 Jul 2026  

पीएम मोदी से मिले सीएम साय: 10,500 करोड़ के यूरिया प्लांट और AI इंस्टीट्यूट की मांग; 2027 लखपति दीदी सम्मेलन का न्योता

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के समग्र विकास और 'बस्तर विजन' का रोडमैप प्रस्तुत किया। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव में प्रस्तावित 10,500 करोड़ रुपये की गैस आधारित यूरिया परियोजना की शीघ्र मंजूरी, बस्तर के संवेदनशील इलाकों के 461 गांवों को स्थायी बिजली ग्रिड से जोड़ने के लिए सहायता और रायपुर या बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) की स्थापना का आग्रह किया। 

 

सीएम साय ने बताया कि शांति और सुरक्षा के माहौल से बस्तर अब शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जहाँ 421 बंद पड़े स्कूलों को दोबारा शुरू किया गया है और 'नियद नेल्ला नार 2.0' व 'बस्तर मुन्ने' जैसी योजनाओं से 39 लाख लोगों तक शासन की पहुंच बनी है।


इसके साथ ही, मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के औद्योगिक विकास की जानकारी देते हुए बताया कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद राज्य को AI डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर और आईटी जैसे क्षेत्रों में करीब 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। 

 

उन्होंने नीति आयोग के 'इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स' में छत्तीसगढ़ को देश में पहला स्थान मिलने की बात भी रेखांकित की। राज्य में 10.42 लाख महिलाओं के 'लखपति दीदी' बनने की उपलब्धि साझा करते हुए सीएम साय ने वर्ष 2027 में रायपुर में आयोजित होने वाले 'लखपति दीदी सम्मेलन' के लिए प्रधानमंत्री मोदी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web