Share this post with:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 'सुशासन तिहार' के दौरान सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पेयजल की समस्या और खराब स्कूली परीक्षा परिणामों पर गहरी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पानी की कमी है, वहां टैंकरों के जरिए आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, अन्यथा कलेक्टर सीधे जिम्मेदार होंगे। साथ ही, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए पेयजल स्रोतों की सफाई और क्लोरिनेशन के निर्देश भी दिए।
प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने कोरिया जिले में खाद वितरण में हुई गड़बड़ी और गबन के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है।
जिला सहकारी बैंक की जिल्दा समिति में खाद वितरण में अनियमितता और जांच में लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी शाखा प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी कल्लु प्रसाद मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, खाद वितरण में गड़बड़ी के चलते सहायक आयुक्त एवं सहायक पंजीयक आयुष प्रताप सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023