The Bare Truth

सैलरी लेट हुई तो CMO ऑफिस बना अखाड़ा, इंजीनियर-सहयोगियों ने मिलकर अकाउंटेंट को पीटा...

10 May 2026  

सैलरी लेट हुई तो CMO ऑफिस बना अखाड़ा, इंजीनियर-सहयोगियों ने मिलकर अकाउंटेंट को पीटा...

Share this post with:

देवभोग नगर पंचायत कार्यालय में वेतन भुगतान को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि सैलरी में देरी से नाराज इंजीनियर और उसके साथियों ने अकाउंटेंट पर हाथ उठा दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। 

बताया जा रहा है कि 7 मई की शाम करीब 5 बजे नगर पंचायत के CMO ऑफिस में इंजीनियर श्याम सुंदर पटनायक ने अकाउंटेंट संदीप चंद्राकर को वेतन भुगतान में देरी को लेकर बुलाया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस तेज हो गई। इसी बीच इंजीनियर के साथ मौजूद लोगों ने संदीप चंद्राकर के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

वायरल वीडियो में ऑफिस के भीतर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। वीडियो में संदीप चंद्राकर भी एक व्यक्ति की पगड़ी उतारकर जवाबी हमला करते नजर आ रहे हैं। वहीं CMO दुष्यंत साहू बीच-बचाव करते दिखाई देते हैं। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। 

अकाउंटेंट संदीप चंद्राकर की शिकायत पर इंजीनियर श्याम सुंदर पटनायक और उनके तीन सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, इंजीनियर पक्ष की शिकायत पर संदीप चंद्राकर के खिलाफ भी देवभोग पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध कायम किया है। 

इधर, कर्मचारी यूनियन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web