The Bare Truth

रायपुर में कैंसर मरीजों को मिलेगा विश्वस्तरीय इलाज, नए सेटअप में बनेंगे आधुनिक लैब, आईसीयू और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर

06 Jul 2026  

रायपुर में कैंसर मरीजों को मिलेगा विश्वस्तरीय इलाज, नए सेटअप में बनेंगे आधुनिक लैब, आईसीयू और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर

Share this post with:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर मेडिकल कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में 103 करोड़ रुपये से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ ही विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेगा।

 

परियोजना के तहत छात्र-छात्राओं के लिए 200 सीटर आधुनिक छात्रावास, कैंसर संस्थान का दूसरी से छठी मंजिल तक विस्तार और डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा। कैंसर संस्थान के नए सेटअप में 11 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में आधुनिक लैब, 64-64 बेड के वार्ड, प्राइवेट रूम, आईसीयू और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे, जिससे मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज मिल सकेगा। 

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा छात्रों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई पूरी करने के बाद सिर्फ शहरों तक सीमित न रहें, बल्कि सरगुजा और बस्तर जैसे सुदूर अंचलों में भी सेवाएं दें। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। 

 

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का तेजी से विस्तार हो रहा है। पांच नए मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति के साथ ही 10 एकड़ में 100 बिस्तरों वाले योग व नेचुरोपैथी अस्पताल का निर्माण प्रगति पर है। स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जगदलपुर में जल्द ही छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा हार्ट सेंटर (हृदय रोग संस्थान) स्थापित किया जाएगा।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web