Share this post with:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने 21 जून 2026 की रात को खनन क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एमसीबी जिले की केल्हारी तहसील के दंडाहस्वाही स्थित केवाई नदी, पसौरी, कुटरा और हसदेव नदी क्षेत्रों में स्वीकृत दो अस्थायी रेत भंडारण स्थलों की सघन जांच की गई.
जांच टीम ने मौके पर उपलब्ध रेत की मात्रा का सटीक आकलन करने के लिए हाईटेक ड्रोन सर्वे का उपयोग किया. निरीक्षण के दौरान भंडारण की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित रेत भंडारणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब पेश करने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ कहा है कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं खनिज सचिव पी. दयानंद के निर्देश पर अब पहुंच-विहीन और संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी के लिए भी ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है.
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023