The Bare Truth

बस्तर में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, ग्रामीणों ने पास्टर की पिटाई की

28 Apr 2026  

बस्तर में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, ग्रामीणों ने पास्टर की पिटाई की

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के रेटावंड गांव में एक पास्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उस पर गांव में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, पास्टर ओडिशा के नवरंगपुर का रहने वाला है और पिछले करीब डेढ़ साल से अपने परिवार के साथ गांव में रह रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि वह इस दौरान लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहा था।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले रविवार को गांव में एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में धर्मांतरण से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने पास्टर और उसके परिवार को गांव छोड़ने के लिए कहा।


इसी दौरान विवाद बढ़ गया और कुछ ग्रामीणों ने पास्टर की पिटाई कर दी। फिलहाल घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web