Share this post with:
रेलवे प्रशासन ने तकनीकी कार्यों के चलते 5 अप्रैल को कई लोकल मेमू ट्रेनों का संचालन रद्द करने का फैसला लिया है। रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम के कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है, जिससे बिलासपुर मंडल की कुछ अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा।
प्रभावित ट्रेनों में रायपुर-बिलासपुर और बिलासपुर-रायपुर के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा गेवरा रोड-बिलासपुर और बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू ट्रेनें भी 5 अप्रैल को रद्द रहेंगी।
कुछ ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव भी किया गया है। गोंदिया से झारसुगुड़ा जाने वाली मेमू ट्रेन अब बिलासपुर से ही शुरू होगी, जबकि झारसुगुड़ा से गोंदिया जाने वाली ट्रेन बिलासपुर में ही समाप्त कर दी जाएगी।
इस कारण इन ट्रेनों का संचालन गोंदिया-बिलासपुर सेक्शन में रद्द रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अधिकृत पूछताछ सेवा NTES या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023