Share this post with:
छत्तीसगढ़ की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो आसमान छूना मुश्किल नहीं। राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय फलक पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। ज्ञानेश्वरी ने 53 किलोग्राम वर्ग में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सिल्वर (रजत) और कांस्य (ब्रोंज) पदक जीतकर भारत की झोली में दो मेडल डाले हैं।
ज्ञानेश्वरी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी की यह सफलता प्रदेश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा है। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है, वह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं और यह जीत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा संदेश है।
मंत्री राजवाड़े ने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी आने वाले समय में देश के लिए और बड़े कीर्तिमान स्थापित करेंगी तथा अपनी प्रतिभा से युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करती रहेंगी।
Share this post with:
13 May 2026
13 May 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023