The Bare Truth

ग्लासगो में छत्तीसगढ़ की बेटी का डंका: वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर मेडल, भारत की झोली में आया 5वां पदक

28 Jul 2026  

ग्लासगो में छत्तीसगढ़ की बेटी का डंका: वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर मेडल, भारत की झोली में आया 5वां पदक

Share this post with:

स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मंच पर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की होनहार बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञानेश्वरी ने भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाल दिया है। 

 

उन्होंने स्नैच राउंड में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम समेत कुल 199 किलोग्राम का वजन उठाकर यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की। इस शानदार जीत के साथ ही 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित हो रहे इन खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या 5 पहुंच गई है, जबकि अकेले वेटलिफ्टिंग के खेल में यह भारत का चौथा मेडल है। 

 

अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने के बाद ज्ञानेश्वरी ने खुशी जताते हुए कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देकर देश के लिए मेडल लाना था, जिसे वे पूरा करने में सफल रहीं। उन्होंने बताया कि मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी भी बेहद मजबूत थीं, जिस वजह से स्वर्ण पदक तो हाथ से निकल गया, लेकिन पहले ही प्रयास में रजत पदक हासिल कर वे बेहद खुश और गौरवान्वित हैं।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web