Share this post with:
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। पिछले 48 घंटों से रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते कई शहरों के रिहायशी इलाकों में जलभराव के हालात बन गए हैं। इस बीच बिलासपुर से एक दुखद खबर आई, जहां रविवार को आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से एक किसान की मौत हो गई।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
लगातार हो रही बारिश से राजधानी रायपुर के टाटीबंध सहित कई निचले इलाकों में सड़कों से लेकर घरों के भीतर तक पानी घुस गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं भिलाई का भी बुरा हाल है; यहाँ सुपेला कोसा नाला, नेहरू नगर, राधिका नगर, तालपुरी और कैंप क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह लबालब हो चुकी हैं और शहर के कई हिस्से तालाब जैसे नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने अलर्ट को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Share this post with:
06 Jul 2026
06 Jul 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023