The Bare Truth

दुर्ग में लूट के दौरान कांग्रेस नेता की चाकू गोदकर हत्या: 4 नकाबपोश ताबड़तोड़ वार कर कैश और मोबाइल लेकर फरार

04 Aug 2026  

दुर्ग में लूट के दौरान कांग्रेस नेता की चाकू गोदकर हत्या: 4 नकाबपोश ताबड़तोड़ वार कर कैश और मोबाइल लेकर फरार

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जहाँ जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र में लूट की नीयत से आए चार बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह कांग्रेस नेता की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्रकाश सिंह कश्यप (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम तुमाकला के पंच और कांग्रेस के धमधा मंडल कोषाध्यक्ष थे। उनकी पत्नी गाँव की वर्तमान सरपंच हैं। वारदात के वक्त प्रकाश कश्यप के साथ बाइक पर सवार उनके दो साथियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।


घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे की है। प्रकाश कश्यप अपने दो साथियों के साथ भिलाई के शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार से मिलने के बाद रात में खाना खाकर बाइक से वापस लौट रहे थे। करहीडीह और चिखली चौक के बीच अज्ञात 4 बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे डंडा अड़ाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनसे मोबाइल और नकदी छीनने का प्रयास किया। प्रकाश कश्यप द्वारा विरोध किए जाने पर लुटेरों ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे वे खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़े। आरोपी उनसे मोबाइल और करीब 4 हजार रुपये कैश लूटकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web