Share this post with:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सहकार से समृद्धि' के संकल्प को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार लगातार काम कर रही है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों, वनवासियों और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने संग्रहण वर्ष 2023 के 7.14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए 162 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि का डिजिटल वितरण किया। इसके साथ ही उत्कृष्ट सहकारी समितियों को 'सहकार प्रेरणा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। गांवों तक सहकारिता का विस्तार करने के लिए राज्य में 1352 नई सहकारी समितियों का गठन किया गया है।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि आज किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके तहत इस वर्ष 15 लाख से अधिक किसानों को 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज मुक्त ऋण दिया गया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग के नए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया, 5 नवीन पैक्स समितियों को माइक्रो एटीएम बांटे और छत्तीसगढ़ हर्बल्स के 5 नए उत्पादों का लोकार्पण भी किया। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहकारिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
Share this post with:
03 Jul 2026
03 Jul 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023