Share this post with:
कवर्धा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में एक ननद ने आपसी विवाद के चलते अपनी भाभी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए शव के कपड़े फाड़ दिए, ताकि मामला रेप और हत्या जैसा लगे और शक किसी बाहरी पुरुष पर जाए।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी महिला ने सोशल मीडिया पर क्राइम से जुड़े वीडियो देखकर यह तरीका सीखा था। घर के कामकाज और संपत्ति बंटवारे को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आए दिन तानेबाजी और झगड़े होते थे। कई बार मामला मारपीट तक भी पहुंचा था।
बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन विवाद बढ़ने पर ननद ने पहले से बनाई साजिश के तहत कुल्हाड़ी से हमला कर भाभी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने वारदात की दिशा बदलने के लिए शव के साथ छेड़छाड़ की, ताकि पुलिस हत्या की असली वजह तक न पहुंच सके।हालांकि पुलिस ने जांच और पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023