Share this post with:
राजधानी रायपुर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सिविल लाइन इलाके में सोमवार सुबह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट की बड़ी वारदात हो गई।
कौशिक सुबह-सुबह पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास मॉर्निंग वॉक पर थे, तभी अचानक पहुंचे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके हाथ से फोन झपटा और तेजी से भाग निकले।
रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने घटना से पहले पूर्व स्पीकर के वॉक शेड्यूल की रेकी की थी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों का सुराग लगाने में जुटी है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023