Share this post with:
छत्तीसगढ़ के जेल महानिदेशक (डीजी जेल) हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को बिलासपुर स्थित केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा और कैदियों की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जेल के आधुनिकीकरण के साथ-साथ बंदियों के कल्याण के लिए कई बड़ी स्वीकृतियां दीं। निरीक्षण के दौरान एक अनोखी पहल देखने को मिली, जब डीजी जेल ने खुद क्लासरूम में जाकर कैदियों की अंग्रेजी की क्लास ली और उन्हें भाषा सुधारने के उपयोगी टिप्स दिए।
कैदियों को स्वावलंबी बनाने और जेल की व्यवस्थाओं को आधुनिक रूप देने के लिए डीजी जेल ने कई महत्वपूर्ण सुविधाओं की मंजूरी दी। अब बिलासपुर जेल में उद्योग संचालन के लिए कलर ऑफसेट प्रिंटिंग और एलईडी बल्ब-ट्यूबलाइट निर्माण मशीनें लगाई जाएंगी।
इसके अलावा कैदियों की पढ़ाई के लिए स्मार्ट बोर्ड, लाइब्रेरी में प्रमुख अंग्रेजी अखबार (टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस, हितवाद), 20 आरओ वाटर प्यूरीफायर, रसोई के लिए ऑटोमेटिक रोटी मेकर मशीन, 2,000 थाली सेट और महिला जेल के लिए इन्वर्टर की स्वीकृति दी गई है। इस निरीक्षण के दौरान डीआईजी जेल एस.एस. तिग्गा और जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
Share this post with:
05 Aug 2026
05 Aug 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023