The Bare Truth

सक्ती वेदांता प्लांट हादसा में मौत का आंकड़ा पहुंचा 25, रायपुर में एक और घायल ने तोड़ा दम

24 Apr 2026  

सक्ती वेदांता प्लांट हादसा में मौत का आंकड़ा पहुंचा 25, रायपुर में एक और घायल ने तोड़ा दम

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण हादसे के बाद मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

अब इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। रायपुर में इलाज के दौरान घायल बिस्वजीत साहू ने दम तोड़ दिया।
जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मरीज को दूसरी बार कार्डियक अरेस्ट आया था। डॉक्टरों ने तुरंत सीपीआर और डिफिब्रिलेशन जैसी जीवनरक्षक प्रक्रियाएं अपनाईं, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

हादसे में कुल 36 लोग झुलसे थे। इनमें से अब तक 25 की जान जा चुकी है, जबकि 3 घायलों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। 5 मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। वहीं, 2 मरीज इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। 

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। लगातार बढ़ते मौत के आंकड़े ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web