Share this post with:
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया तेज करते हुए शासन ने व्याख्याता (Lecturer) के 854 पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा शिक्षा विभाग में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के अनुक्रम में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा यह विस्तृत विज्ञापन जारी किया जा रहा है।
कुल 854 पदों में से ई-संवर्ग के स्कूलों के लिए 424 पद और टी-संवर्ग (आदिवासी क्षेत्र) के स्कूलों के लिए 430 पद निर्धारित किए गए हैं। विषयवार रिक्तियों पर नजर डालें तो भाषा विषयों में सबसे ज्यादा अवसर हैं; हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत के लिए 120-120 पदों पर भर्ती होगी, जबकि राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र के लिए 100-100 पद तथा भौतिकी के लिए 94 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
भर्ती परीक्षा का आयोजन नवगठित 'छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल' (CGSSB) द्वारा कराया जाएगा, जिसके लिए संभावित परीक्षा तिथि 29 नवंबर 2026 तय की गई है। परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन की तारीखें, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य दिशा-निर्देश अलग से व्यापम व सीजीएसएसबी के पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। लंबे समय से शिक्षक भर्ती की राह देख रहे राज्य के प्रशिक्षित स्नातकोत्तर युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर है।
Share this post with:
22 Sep 2026
21 Sep 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023