Share this post with:
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां आपसी मनमुटाव और पारिवारिक विवाद के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों ने मिलकर अपने ही चाचा-चाची की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपियों ने शवों को बोरी में भरकर श्मशान घाट में दफना दिया था। पुलिस ने घटना के 5 दिन बाद शवों को बाहर निकालकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह पूरी घटना तब सामने आई जब गांव के कुछ लोग किसी अन्य व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए शोभा थाना क्षेत्र के राजापड़ाव के गरीबा गांव के श्मशान घाट पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक नई और संदिग्ध कब्र देखी, जिससे उन्हें गहरा शक हुआ$.$ ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में श्मशान घाट में खुदाई करवाई गई। खुदाई के दौरान बोरी में बंद चाचा और चाची के शव बरामद हुए। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में सामने आया कि 6 जून को भाइयों के बीच पुराने विवाद को लेकर फिर से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद भाई और भतीजों ने मिलकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया और शवों को छिपा दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023