Share this post with:
गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जारहीडीही में चरित्र शंका के चलते पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। गैर मर्द से अवैध संबंध के शक में हैवान बने पति राम कुमार नेताम ने अपनी पत्नी मलीका नेताम को चमड़े के बेल्ट से घंटों तक लगातार बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौके पर ही मौत हो गई।
पीड़िता खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन पत्थरदिल पति पर कोई असर नहीं हुआ; बेल्ट के नुकीले बक्कल से महिला के सिर और गर्दन पर कई जानलेवा घाव हो गए, जो उसकी मौत का कारण बने। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी आए दिन पत्नी के चरित्र पर संदेह कर विवाद करता था।
खौफनाक कृत्य को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। शोभा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी पति को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
Share this post with:
22 Sep 2026
21 Sep 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023