Share this post with:
राजनांदगांव जिले में टीचर की पिटाई के बाद 7वीं क्लास के छात्र की सुनने की क्षमता 70-80 प्रतिशत तक प्रभावित हो गई। घटना डोंगरगढ़ के खालसा पब्लिक स्कूल की है। समय पर किताब नहीं निकाल पाने पर टीचर प्रियंका सिंह (45) ने छात्र को एक के बाद एक 3-4 थप्पड़ मारे, जिससे उसके दोनों कान डैमेज हो गए। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना 2 जुलाई 2025 की है। कक्षा 7वीं का छात्र सार्थक सहारे (13) स्कूल गया था। इस दौरान सोशल साइंस की टीचर प्रियंका सिंह क्लास लेने के लिए आईं।
टीचर ने छात्र को किताब निकालने के लिए कहा, लेकिन उसे बुक निकालने में देरी हो गई। छात्र ने टीचर से दोबारा पूछा कि “मैम आपने क्या कहा है, मैं सुन नहीं पाया हूं।” इस पर टीचर ने उसे थप्पड़ मार दिए।
घर लौटने पर छात्र ने अपनी मां को बताया कि उसे सुनाई नहीं दे रहा। परिजन उसे डोंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां प्रारंभिक जांच में कान में अंदरूनी चोट की बात सामने आई। इसके बाद छात्र को राजनांदगांव जिला अस्पताल और फिर रायपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि चोट गहरी है और सुनने की क्षमता 70-80 प्रतिशत तक प्रभावित हुई है। इलाज जारी है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023