The Bare Truth

भड़की हुई मधुमक्खियों का बुजुर्ग पर हमला, गंभीर रूप से घायल होने पर मौत...

06 May 2026  

भड़की हुई मधुमक्खियों का बुजुर्ग पर हमला, गंभीर रूप से घायल होने पर मौत...

Share this post with:

दुर्ग जिले के गनियारी स्थित एक सब्जी फार्म हाउस में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां काम करने वाले 60 वर्षीय मजदूर रमेश भोई की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है, जब फार्म हाउस में रोज की तरह काम चल रहा था। 

फार्म मैनेजर भाविक टांक के अनुसार, तेज हवा चलने की वजह से एक पेड़ की डाल पर लगा मधुमक्खियों का भारी-भरकम छत्ता अचानक टूटकर नीचे गिर गया। छत्ता गिरते ही मधुमक्खियां भड़क गईं और उन्होंने आसपास काम कर रहे लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। हमले के वक्त वहां ट्रैक्टर ड्राइवर और कुछ अन्य मजदूर भी मौजूद थे, जो शोर मचते ही तेजी से दौड़कर सुरक्षित स्थानों पर छिप गए। 

बदकिस्मती से बुजुर्ग रमेश भोई शारीरिक कमजोरी के कारण उतनी तेजी से नहीं भाग सके। भड़की हुई मधुमक्खियों ने उन्हें घेर लिया और बुरी तरह काट लिया। गंभीर रूप से घायल रमेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web