The Bare Truth

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर फर्जी AI क्लिप वायरल, 8 थानों में शिकायत, इंस्टाग्राम पेज बैन, आरोपी पर केस दर्ज...

28 Apr 2026  

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर फर्जी AI क्लिप वायरल, 8 थानों में शिकायत, इंस्टाग्राम पेज बैन, आरोपी पर केस दर्ज...

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर एक कथित AI जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में उन्हें उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया के साथ दिखाने का दावा किया जा रहा है, जिस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। 

मामले ने तूल पकड़ते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य के अलग-अलग 8 थानों में शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। 

जिस इंस्टाग्राम पेज से यह वीडियो अपलोड किया गया था, उसके संचालक के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच के बाद वह पेज भी बैन कर दिया गया है। पुलिस अब वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वाले लोगों की पहचान में जुटी हुई है। 

इस पूरे घटनाक्रम पर राज्य महिला आयोग ने भी स्वतः संज्ञान लिया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वीडियो किस तकनीक से तैयार किया गया और इसके पीछे किसका हाथ है। यह घटना एक बार फिर AI तकनीक के दुरुपयोग और उसके राजनीतिक प्रभाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web