The Bare Truth

ब्लड सैंपल के बीच महिला टेक्नीशियंस ने बनाई रील, वायरल होने पर जांच के आदेश, प्रभारी को नोटिस जारी

29 Aug 2026  

ब्लड सैंपल के बीच महिला टेक्नीशियंस ने बनाई रील, वायरल होने पर जांच के आदेश, प्रभारी को नोटिस जारी

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी के दौरान महिला लैब टेक्नीशियंस द्वारा सोशल मीडिया रील बनाने का मामला सामने आया है। अस्पताल के संवेदनशील जांच परिसर में ब्लड सैंपल और अन्य पैथोलॉजी उपकरणों के बीच बनाए गए इस वीडियो के वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने पूरे घटनाक्रम की जांच के कड़े निर्देश जारी किए हैं।


वायरल वीडियो में महिला स्वास्थ्य कर्मी लैब के कार्यस्थल पर जांच संबंधी गतिविधियों और सैंपलों के बीच रील बनाते हुए दिखाई दे रही हैं, जिससे अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की जांच प्रक्रिया की गोपनीयता व सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन ने अटल आरोग्य लैब के प्रभारी जे.पी. मेश्राम को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम इस बात की पड़ताल कर रही है कि यह वीडियो कब और किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड किया गया, तथा इस अनुशासनहीनता के कारण पैथोलॉजी लैब के नियमित कामकाज और मरीजों की जांच रिपोर्टिंग पर कोई प्रतिकूल असर पड़ा या नहीं।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web