The Bare Truth

फिल्मी खानदान और बड़ा सरनेम, लोगों ने नकार दी इन 5 स्टारकिड्स की शोहरत, नहीं दिखा पाए कमाल

15 Nov 2022  

फिल्मी खानदान और बड़ा सरनेम, लोगों ने नकार दी इन 5 स्टारकिड्स की शोहरत, नहीं दिखा पाए कमाल

Share this post with:

बॉलीवुड में बीते कुछ सालों में स्टारकिड्स को काफी गुस्से का सामना करना पड़ा है. लेकिन अभिनय की दुनिया ही इतनी अनोखी है कि जब तक दर्शक अपने दिल के दरवाजे खोलकर प्यार नहीं लुटाते तो अभिनेता को शोहरत नहीं मिल पाती. फिर भले ही कोई सुपरस्टार ही क्यों ना हो. ऐसे कई उदाहरण बॉलीवुड में आज भी देखने को मिलते हैं. हम आपको बताते हैं कि बॉलीवुड के 5 ऐसे स्टरकिड्स जिनके पास बड़ा सरनेम रहा लेकिन फिर भी जनता के बीच पॉपुलर नहीं हो पाए.

बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे जितेंद्र का एक समय खूब जलवा रहा है. जितेंद्र की बेटी एकता कपूर ने भी टीवी और फिल्मों की दुनिया में खूब नाम कमाया है. लेकिन उनके बेटे तुषार कपूर बॉलीवुड में कई सालों तक काम करने के बाद भी स्टार्डम हासिल करने के लिए जूझते रहे. तुषार ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अहम किरदार भी निभाए हैं. गोलमाल में किए रोल के लिए तुषार की काफी सराहना हुई थी. इसके बावजूद भी तुषार आज भी जनता के बीच स्टार का दर्जा हासिल नहीं कर पाए

फिल्मी खानदान और बड़ा सरनेम, लोगों ने नकार दी इन 5 स्टारकिड्स की शोहरत, नहीं दिखा पाए कमाल

बॉलीवुड के स्टार रहे विनोद खन्ना ने भी देशभर में खास पॉपुलेरिटी हासिल की थी. लेकिन विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना सुपरस्टार बनने का ख्वाब पूरा नहीं कर पाए. अक्षय खन्ना ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों जैसे दिल चाहता है, मेरे बाप पहले आप समेत कई मूवीज में अपनी दमदार एक्टिंग की छाप छोड़ी है. अक्षय खन्ना अब अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम-2 में भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. इसके बाद भी अक्षय खन्ना बॉलीवुड में स्टर्डम हासिल करने में पीछे रह गए हैं.

फिल्मी खानदान और बड़ा सरनेम, लोगों ने नकार दी इन 5 स्टारकिड्स की शोहरत, नहीं दिखा पाए कमाल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान भी बॉलीवुड में कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. बॉलीवुडी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करने के बाद भी इमरान अपनी खास फैन फॉलोइंग नहीं बना पाए. बॉलीवुड में मजबूत पकड़ रखने वाले परिवार के बाद भी इमरान सुपरस्टार बनने में पिछड़ गए. 

फिल्म मेकर यश चोपड़ा बॉलीवुड में बड़ा नाम हैं. कहा जाता है कि यश चोपड़ा ने ही शाहरुख खान को रोमांस का किंग बनाया था. इसके बावजूद यश चोपड़ा अपने बेटे उदय चोपड़ा को सुपरस्टार बनाने में नाकाम रहे हैं. उदय चोपड़ा ने धूम जैसी फिल्मों में भी अहम किरदार निभाए हैं. इसके बावजूद उदय चोपड़ा आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाने में चूक गए हैं. पूरा परिवार फिल्मी दुनिया में होने के बाद भी उदय चोपड़ा महज कुछ ही फिल्मों तक सिमट कर रह गए हैं.

फिल्मी खानदान और बड़ा सरनेम, लोगों ने नकार दी इन 5 स्टारकिड्स की शोहरत, नहीं दिखा पाए कमाल

बॉलीवुड के हीमेन धर्मेंद्र की स्टार्डम का जलवा कई दशकों तक कायम रहा. बॉलीवुड की बसंती हेमा मालिनी ने भी धर्मेंद्र के प्यार में आकर उनसे शादी रचाई थी. धर्मेंद्र की स्टार्डम किसी से छिपी नहीं रही. धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल भी एक सुपरस्टार बने रहे. लेकिन धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल लोगों के दिलों में अपनी खास जगह नहीं बना पाए. बॉबी देओल ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में एक्टिंग भी की है. लेकिन सुपरस्टार बनने में बॉबी असफल रहे हैं.

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web