Share this post with:
नारायणपुर में एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने “अजब-गजब छत्तीसगढ़” वाली कहावत को फिर से सच साबित कर दिया। यहां एक पालतू तोते को पेड़ से उतारने के लिए बाकायदा फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ गई।
घटना शहर के OBC हॉस्टल के पास की है। बताया जा रहा है कि तोता उड़कर एक ऊंचे पेड़ की डाल पर जा बैठा और काफी देर तक नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने पहले अपने स्तर पर उसे उतारने की कोशिश की, लेकिन जब कोई तरीका काम नहीं आया तो आखिरकार नगर सेना को सूचना दी गई।
कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने पेड़ की ऊंचाई तक पहुंचने के लिए फायर ब्रिगेड के उपकरणों का इस्तेमाल किया और पानी की तेज धार डालकर तोते को नीचे लाने की कोशिश की।
शुरुआत में तोता टस से मस नहीं हुआ, लेकिन लगातार प्रयास के बाद वह घबराकर नीचे की ओर आया, जहां उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरा ऑपरेशन देखने के लिए उत्सुक नजर आई।
इस अनोखे रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जहां एक ओर इस घटना को हैरानी भरा बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसे लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023