Share this post with:
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के 5 परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनर) अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी आदेश के अनुसार, इन सभी अधिकारियों को क्षेत्रीय उप वनमंडल में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु अस्थाई रूप से उप वनमंडलाधिकारी (SDO) के पद पर पदस्थ किया गया है।
विभाग द्वारा जारी सूची के तहत श्री कुनाल मिश्रा को उप वनमंडलाधिकारी अम्बिकापुर (वनमंडल सरगुजा), सुश्री मृगजा जालिंदर यादव को उप वनमंडलाधिकारी कटघोड़ा (वनमंडल कटघोड़ा), श्री परख सारडा को उप वनमंडलाधिकारी सुकमा (वनमंडल सुकमा), सुश्री प्रीति यादव को उप वनमंडलाधिकारी उत्तर नारायणपुर (वनमंडल नारायणपुर) तथा सुश्री यशस्वी मौर्या को उप वनमंडलाधिकारी राजनंदगांव (वनमंडल राजनंदगांव) के पद पर तैनात किया गया है। प्रशिक्षण अवधि पूरी होने तक ये सभी अधिकारी संबंधित वनमंडल में विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्यरत माने जाएंगे और प्रशिक्षण के बाद इसी पद पर यथावत बने रहेंगे। यह आदेश राज्य सरकार के विशेष सचिव जे.पी. पाठक के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
Share this post with:
03 Aug 2026
03 Aug 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023