Share this post with:
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में हुए चर्चित लल्ला सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत चार और आरोपियों ने शनिवार को मनेंद्रगढ़ थाने में सरेंडर कर दिया है। पुलिस इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
गौरतलब है कि नौगईं गांव में 16 जून की देर रात रेत तस्करी विवाद को लेकर आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार के आगे-पीछे हाईवा अड़ाकर रास्ता रोका था और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।
इस दर्दनाक हमले में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की जिंदा जलने से मौत हो गई थी, जबकि कार में सवार उनके चचेरे भाई नागेंद्र सिंह और एक अन्य घायल ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में कुल 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिनमें से 4 की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी।
Share this post with:
20 Jun 2026
20 Jun 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023