The Bare Truth

राजनांदगांव में 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत, बाइक को टक्कर मार खेत में पलटी स्कॉर्पियो

02 Sep 2026  

राजनांदगांव में 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत, बाइक को टक्कर मार खेत में पलटी स्कॉर्पियो

Share this post with:

राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन सगे भाई-बहनों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा शिकारीमहका-भोलापुर मार्ग पर उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो भी सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार तीनों भाई-बहनों और स्कॉर्पियो सवार एक बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गहिराभेड़ी निवासी युवक अपनी दोनों विवाहित बहनों को त्योहार की खरीदारी कराने बाइक से छुरिया बाजार लेकर गया था। दोनों बहनें पर्व मनाने मायके आई हुई थीं। शाम को खरीदारी कर जब तीनों वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें चपेट में ले लिया। 

 

सूचना मिलते ही छुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया दुर्घटना की मुख्य वजह शाम का अंधेरा और वाहनों की अत्यधिक रफ्तार मानी जा रही है; पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web