Share this post with:
ईंधन की किल्लत और राशनिंग को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। ईरान-इजरायल संघर्ष के चलते पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया था कि देश में पेट्रोल-डीजल की कमी हो सकती है, लेकिन पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि भारत के पास कच्चे तेल, LNG और LPG का पर्याप्त स्टॉक है और राशनिंग की कोई योजना नहीं है।
मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, देश में 'ड्राय आउट' जैसी कोई स्थिति नहीं है और सप्लाई चेन को सुरक्षित रखने के लिए लगातार अतिरिक्त आयात किया जा रहा है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में डीजल की मांग अचानक रिटेल पंपों पर बढ़ गई है, जिस पर सरकार निगरानी रख रही है।
कुल मिलाकर, तेल भंडारों की स्थिति मजबूत है और नागरिकों को घबराने या पैनिक बाइंग करने की आवश्यकता नहीं है; आपकी रसोई और गाड़ी की रफ्तार पर फिलहाल कोई ब्रेक नहीं लगने वाला है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023