The Bare Truth

एशिया के सबसे अमीर बने गौतम अडानी, अंबानी को पीछे छोड़ा

17 Apr 2026  

एशिया के सबसे अमीर बने गौतम अडानी, अंबानी को पीछे छोड़ा

Share this post with:

Gautam Adani ने एक बार फिर दौलत की रेस में बड़ा उलटफेर कर दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अडानी अब एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 92.6 अरब डॉलर पहुंच गई है, जिससे उन्होंने Mukesh Ambani को पीछे छोड़ दिया।


अडानी की संपत्ति में हालिया सूची के बाद 3.56 अरब डॉलर का उछाल आया है, जिसके चलते वह ग्लोबल रैंकिंग में 19वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं अंबानी की नेटवर्थ 90.8 अरब डॉलर रही और वह 20वें स्थान पर खिसक गए।


वैश्विक स्तर पर अमीरों की इस लिस्ट में टॉप-8 पर अमेरिका का दबदबा कायम है और सभी दिग्गज टेक सेक्टर से हैं। Elon Musk 656 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनके बाद Larry Page, Jeff Bezos, Sergey Brin और Mark Zuckerberg जैसे नाम शामिल हैं।


टॉप-20 की इस सूची में अमेरिका के अलावा भारत के दो उद्योगपति जगह बनाने में सफल रहे हैं, जबकि फ्रांस, मेक्सिको और स्पेन से एक-एक नाम शामिल है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web