Share this post with:
छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुकमा जिले के जगरगुंडा पहुंचकर शहीद एएसआई (ASI) रामू राम नाग के निवास पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश की रक्षा और जनसेवा के लिए उनके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
इस दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने शहीद की माताजी से आत्मीय मुलाकात कर उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान देश और प्रदेश की अमूल्य धरोहर है, और उनके परिवारों का सम्मान व देखभाल करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है।
शहीद परिवार की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने शहीद की माताजी के लिए तत्काल 'अंत्योदय राशन कार्ड' जारी करने की प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने दोहराया कि छत्तीसगढ़ आज विकास और शांति की राह पर आगे बढ़ रहा है, और वीर सपूतों के इस त्याग को हमेशा याद रखा जाएगा।
Share this post with:
27 Jun 2026
27 Jun 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023