The Bare Truth

राज्यपाल की युवाओं को डिजिटल एडिक्शन से दूर रहने की सलाह, CM साय ने की 'मेडिसिटी' की घोषणा

05 Jun 2026  

राज्यपाल की युवाओं को डिजिटल एडिक्शन से दूर रहने की सलाह, CM साय ने की 'मेडिसिटी' की घोषणा

Share this post with:

पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुष विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिरकत की। इस अवसर पर चिकित्सा और नर्सिंग संकायों के 9 हजार 194 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां व मेधावियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।


समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं में बढ़ते मोबाइल के चस्के पर चिंता जताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी 'डिजिटल एडिक्शन' और 'पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस' (कृत्रिम संतुष्टि) की शिकार हो रही है। उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ 30 दिनों में इस लत को छोड़ने और खेलकूद से जुड़ने की सलाह दी। साथ ही डॉक्टरों को मरीज का हित सर्वोपरि रखने की सीख दी।


वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि नवा रायपुर में 100 एकड़ में अत्याधुनिक 'मेडिसिटी' विकसित की जा रही है, जिसमें 5 हजार से अधिक बेड होंगे। 

 

इसके अलावा, बस्तर में 240 बिस्तरों का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू हो चुका है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। सीएम ने बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलताओं और वहां कैंपों को 'सेवा डेरा' में बदलने का भी जिक्र किया।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web