The Bare Truth

सीएम हाउस में धूमधाम से मना हरेली तिहार, पारंपरिक वेशभूषा में पिंक ऑटो से पहुंचे साय; कृषि औजारों की पूजा कर मांगी प्रदेश की खुशहाली

12 Aug 2026  

सीएम हाउस में धूमधाम से मना हरेली तिहार, पारंपरिक वेशभूषा में पिंक ऑटो से पहुंचे साय; कृषि औजारों की पूजा कर मांगी प्रदेश की खुशहाली

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के प्रथम लोक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन का जीवंत दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पारंपरिक वेशभूषा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ महिला चालक संगीता यादव के पिंक ऑटो में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। 

 

मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक कर नांगर, कुदाल और फावड़े जैसे कृषि औजारों तथा गौमाता की पूजा-अर्चना की और प्रदेश में अच्छी फसल व सुख-समृद्धि की कामना की। 

 

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने पारिजात का पौधा लगाया, साथ ही आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसान इंद्र कुमार वर्मा को हार्वेस्टर सब्सिडी का 16 लाख रुपए का चेक सौंपा और 'ड्रोन दीदी' चंद्रकली वर्मा की उपलब्धियों की सराहना की। 

 

गेड़ी, बिल्लस, बाटी जैसे पारंपरिक खेलों, ठेठरी-खुरमी के व्यंजनों और मांदर की थाप पर लोक कलाकारों के साथ थिरकते मुख्यमंत्री के संग पूरा परिसर छत्तीसगढ़ी रंग में रंगा नजर आया।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web