Share this post with:
मंगलवार सुबह शहर में तेज रफ्तार का खतरनाक नतीजा सामने आया। टाउनशिप के सेक्टर-4 स्थित सेंट्रल एवेन्यू रोड पर एक स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 7:15 बजे भट्टी थाना क्षेत्र में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक काफी तेज गति में थी, इसी दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद दोनों किशोर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023