The Bare Truth

बालोद में हाईवोल्टेज ड्रामा, भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी ही पार्टी के नेता के साथ रिसोर्ट में पत्नी को रंगेहाथ पकड़ा...

05 May 2026  

बालोद में हाईवोल्टेज ड्रामा, भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी ही पार्टी के नेता के साथ रिसोर्ट में पत्नी को रंगेहाथ पकड़ा...

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पारिवारिक विवाद ने उस वक्त सनसनी फैला दी, जब एक भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस के साथ रिसॉर्ट पहुंचकर अपनी पत्नी को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने का दावा किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

संबंधित व्यक्ति अपनी शिक्षिका पत्नी की गतिविधियों पर संदेह के चलते पुलिस के साथ रिसॉर्ट पहुंचा, जहां उसने पत्नी को भाजपा के ही एक अल्पसंख्यक पदाधिकारी के साथ रंगे हाथों पकड़ने का आरोप लगाया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
 

शिकायतकर्ता पति ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी के कई पुरुषों से अवैध संबंध हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर पत्नी उसके साथ और बच्चों के साथ मारपीट करती है, घर से निकालने की धमकी देती है और खाने में जहर देकर जान से मारने की बात कहती है। 

घटना के बाद पति ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, दूसरी ओर पत्नी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पति पर ही उसे बदनाम करने और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web