Share this post with:
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में बासी समोसा परोसे जाने की शिकायत करने पर होटल संचालक और उसके कर्मचारियों द्वारा ग्राहक की जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन के साथ भी धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई। इस पूरी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने होटल संचालक समेत कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मरका निवासी दीपक कुमार जायसवाल मंगलवार शाम अपनी बहन, जीजा, भांजी और छोटे भाई के साथ बिलासपुर से गांव लौट रहे थे। रास्ते में परिवार तखतपुर बस स्टैंड स्थित 'सत्यम स्वीट्स' में नाश्ता करने के लिए रुका। इस दौरान बहन और जीजा कुछ देर के लिए बाजार चले गए, जबकि छोटा भाई और भांजी नाश्ता करने लगे। नाश्ता करते समय दोनों ने समोसा खराब और बासी होने की बात कही। जब दीपक ने इसकी शिकायत होटल संचालक प्रकाश कुमार देवांगन से की, तो संचालक भड़क गया और गाली-गलौज पर उतर आया।
गाली-गलौज का विरोध करने पर होटल संचालक और उसके साथियों ने दीपक पर हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट देखकर बाजार से लौटी दीपक की बहन ने जब बीच-बचाव कर भाई को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ भी झूमाझटकी और अभद्र व्यवहार किया। आसपास मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए मारपीट के वीडियो के आधार पर तखतपुर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Share this post with:
03 Sep 2026
02 Sep 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023