Share this post with:
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी लवकुश मिश्रा की मुश्किलें अब और बढ़ती नजर आ रही हैं। मंदिर में महज 17 हजार रुपये की नौकरी करने वाले लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन मकान पर जल्द ही प्रशासन का डंडा चल सकता है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने सोहावल तहसील में बन रहे उसके मकान को लेकर लवकुश की पत्नी सुप्रिया मिश्रा को एक आधिकारिक नोटिस भेजा है। इस नोटिस में मकान का निर्माण तय मानकों और नियमों के विपरीत करने का हवाला देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने जब मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन मकान का निरीक्षण किया, तो सामने आया कि इमारत का काम नियम कायदों को ताक पर रखकर किया जा रहा है और प्रशासनिक गाइडलाइंस की खुलेआम अनदेखी हो रही है। इस लापरवाही पर कड़ा एक्शन लेते हुए प्रशासन ने नोटिस जारी कर आरोपी के परिजनों को जवाब देने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है
लवकुश मिश्रा ने सोहावल स्थित यह जमीन पिछले साल अक्टूबर के महीने में अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी थी। अब एडीए के नोटिस के मुताबिक, अगर एक सप्ताह के भीतर परिवार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है, तो अयोध्या विकास प्राधिकरण इस अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा। माना जा रहा है कि संतोषजनक जवाब न मिलने की सूरत में चोरी के आरोपी के इस अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर भी चल सकता है।
Share this post with:
25 Jun 2026
24 Jun 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023