The Bare Truth

हावड़ा-मुंबई दुरुंतो एक्सप्रेस से कैसे पकड़ाया 2 करोड़ का विदेशी सोना, पढ़िए इनसाइड स्टोरी...

14 Aug 2026  

हावड़ा-मुंबई दुरुंतो एक्सप्रेस से कैसे पकड़ाया 2 करोड़ का विदेशी सोना, पढ़िए इनसाइड स्टोरी...

Share this post with:

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी होने के कारण तस्कर हवाई मार्ग छोड़कर ट्रेनों के जरिए सोने की तस्करी कर रहे थे। इसी दौरान आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को सूचना मिली कि ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा-मुंबई दुरुंतो एक्सप्रेस में दो लोग सोना लेकर जा रहे हैं। 

 

इस सूचना पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की टीम ने राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) नागपुर के अधिकारियों के साथ मिलकर रायपुर से नागपुर के बीच ट्रेन में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान कोच B-12 में दो संदिग्ध युवक—महाराष्ट्र निवासी सुरेश कुमार और धैर्यशील मिले, जिन्हें भंडारा और नागपुर के बीच पकड़ लिया गया। 

 

दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से 7 सोने के बिस्कुट और 1 सोने की छड़ बरामद हुई। जब्त किए गए सोने का कुल वजन करीब 1.242 किलोग्राम है, जिसकी कीमत लगभग ₹2 करोड़ आंकी गई है। जांच में इसे विदेशी सोना पाया गया है, जिसे आरोपी हावड़ा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे। पुलिस व संबंधित विभाग ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web