The Bare Truth

बलरामपुर में इंसानियत शर्मसार, भाई को बंधक बनाकर सामने ही 19 साल की युवती से गैंगरेप; दो दरिंदों ने फोन कर तीसरे साथी को भी बुलाया

15 Jun 2026  

बलरामपुर में इंसानियत शर्मसार, भाई को बंधक बनाकर सामने ही 19 साल की युवती से गैंगरेप; दो दरिंदों ने फोन कर तीसरे साथी को भी बुलाया

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से रिश्तों और इंसानियत को तार-तार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के कोटराही जंगल में एक 19 साल की युवती के साथ तीन दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब आरोपियों ने युवती के ही फुफेरे भाई के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया और उसी की आंखों के सामने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
दिल को झकझोर देने वाली यह घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। बसंतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल ही कोटराही जंगल के रास्ते एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और डराते-धमकाते हुए पूछताछ करने लगे। इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते, आरोपी उन्हें खींचकर जंगल के भीतर ले गए।


जंगल के सन्नाटे का फायदा उठाकर दोनों बदमाशों ने पहले युवती के भाई को काबू में किया और रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद बेबस भाई के सामने ही दोनों ने युवती के साथ दरिंदगी शुरू कर दी। हैवानों का मन इतने से भी नहीं भरा, तो उन्होंने फोन करके अपने एक और साथी को मौके पर बुला लिया। तीसरे आरोपी ने भी पहुंचकर पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया।


वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी भाई-बहन को उसी बेबसी की हालत में तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो गए। किसी तरह चंगुल से छूटकर दोनों पीड़ित वाड्रफनगर पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई। इस खौफनाक वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web