The Bare Truth

पति ने पत्नी से मंगवाई चूहे मारने की दवा, फिर जंगल ले जाकर जबरन खिलाई; गिरफ्तार...

06 May 2026  

पति ने पत्नी से मंगवाई चूहे मारने की दवा, फिर जंगल ले जाकर जबरन खिलाई; गिरफ्तार...

Share this post with:

रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना सीपत थाना क्षेत्र के मचखंडा गांव की है। 65 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए फिल्मी अंदाज में जाल बिछाया, लेकिन खुदा को कुछ और ही मंजूर था।


पुलिस के मुताबिक, मचखंडा निवासी रामरतन सूर्यवंशी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। इस विवाद को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए रामरतन ने खौफनाक प्लान बनाया। 8 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे आरोपी ने पत्नी से कहा कि घर में चूहों ने आतंक मचा रखा है, इसलिए गांव की दुकान से चूहामार दवा ले आओ। पति की बातों पर भरोसा कर पत्नी दुकान गई और अनजाने में खुद की 'मौत का सामान' खरीद लाई।


दवा आने के बाद आरोपी उसे 'कुमीहाखार' के पास से लकड़ी लाने के बहाने एकांत में ले गया। वहां मौका पाकर उसने पत्नी को दबोच लिया और जबरन वह जहर खिला दिया। जहर के असर से महिला वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। 

 

पीड़िता ने किसी तरह अपनी जान बचाई और स्वस्थ होने के बाद 4 मई को सीपत थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रामरतन को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web