Share this post with:
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जूनापारा पुलिस चौकी के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक बाइक को करीब 30 फीट तक घसीटता ले गया, जिससे तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
टक्कर के प्रभाव से बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों के शव सड़क पर क्षत-विक्षत अवस्था में बिखर गए। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर और जूनापारा पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवा दिया है।
मृतकों की तत्काल शिनाख्त नहीं हो सकी है, पुलिस उनकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। वहीं, फरार ट्रक और उसके चालक का सुराग लगाने के लिए पुलिस घटना स्थल व आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन की पहचान कर ली गई है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023