Share this post with:
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपनी ही स्कूल की पूर्व सहपाठी (शादीशुदा महिला) को अश्लील वीडियो के जरिए डराकर 6 साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के पति को वीडियो दिखाने की धमकी देकर किस्तों में जेवर और नगदी मिलाकर करीब 35 लाख रुपए भी वसूल लिए।
पुलिस दर्ज शिकायत के अनुसार, दोनों ने 10वीं कक्षा में साथ पढ़ाई की थी। महिला की शादी होने के बाद दोनों फेसबुक के जरिए दोबारा संपर्क में आए थे। एक दिन आरोपी ने महिला को मायके छोड़ने के बहाने अपनी कार में बैठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए, जिसका उसने चुपके से अश्लील वीडियो भी तैयार कर लिया। इसके बाद वह लगातार महिला को ब्लैकमेल करने लगा।
आरोपी की लगातार बढ़ती पैसों की मांग और धमकियों से तंग आकर पीड़िता मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुकी थी और उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया था। हालांकि, बाद में उसने हिम्मत जुटाकर महिला थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अनिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Share this post with:
13 Jun 2026
13 Jun 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023