Share this post with:
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिसरपानी में दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ने के बाद गुस्से में आकर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला और उसके प्रेमी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला अपने प्रेमी से मिलने के लिए गांव में ही स्थित एक रिश्तेदार के घर पहुंची थी, जहां एक कमरे में दोनों ने मिलकर शराब पी। इसी दौरान महिला का पति भी अचानक वहां पहुंच गया और उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
इस बात को लेकर तीनों के बीच तीखा विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर पति ने अपना आपा खो दिया और पास में रखे फावड़े से दोनों पर जानलेवा वार कर दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण पत्नी और उसके प्रेमी दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Share this post with:
20 Aug 2026
20 Aug 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023