Share this post with:
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी 33 जेलों में उत्सवपूर्वक योग दिवस मनाया गया. इस दौरान केंद्रीय जेल रायपुर में विशेष योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जेल डीजी हिमांशु गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से आज पूरा विश्व योग के रंग में रंगा हुआ है. योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है, जो तनाव कम करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है.
इस विशेष योग शिविर में केंद्रीय जेल रायपुर के पुरुष प्रकोष्ठ से 500 और महिला प्रकोष्ठ से 150 महिला बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में 'आर्ट ऑफ लिविंग' के अनुभवी योग प्रशिक्षक अनिल अग्रवाल और उनके सहयोगियों द्वारा बंदियों को ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन सहित अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसी क्रियाओं का अभ्यास कराया गया.
Share this post with:
21 Jun 2026
20 Jun 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023