Share this post with:
आम आदमी पार्टी (AAP) में अंदरूनी विवाद अब खुलकर सामने आने लगा है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की पंजाब पुलिस सुरक्षा वापस ले ली है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब पार्टी के भीतर उनके रोल को लेकर पहले ही सवाल उठ रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा को पार्टी में पंजाब के सहप्रभारी और राज्यसभा में उपनेता होने के चलते सुरक्षा दी गई थी। लेकिन हाल ही में उन्हें उपनेता पद से हटाकर अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी दे दी गई, जिसके बाद से पार्टी के अंदर समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।
इस बीच, दिल्ली के वरिष्ठ AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि केंद्र सरकार ने राघव चड्ढा को Z+ सुरक्षा देने का फैसला किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर केंद्र सरकार एक विपक्षी सांसद पर इतनी मेहरबानी क्यों दिखा रही है।
हालांकि, राघव चड्ढा के करीबी सूत्रों ने इस दावे से इनकार किया है। उनका कहना है कि फिलहाल उन्हें केंद्र से कोई सुरक्षा नहीं मिली है, लेकिन आने वाले समय में केंद्रीय सुरक्षा मिलने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा। तब तक उन्हें दिल्ली पुलिस की सुरक्षा दी जा सकती है।
AAP और राघव चड्ढा के बीच पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बयानबाजी हो रही है, जिससे साफ है कि पार्टी के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है। यह विवाद आगे और गहराने के संकेत दे रहा है।
Share this post with:
17 Aug 2026
22 Jul 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023