The Bare Truth

टारगेट किलिंग से दहला जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में ईंट भट्ठे पर आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत

01 Aug 2026  

टारगेट किलिंग से दहला जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में ईंट भट्ठे पर आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत

Share this post with:

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा गैर-स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने वाली 'टारगेट किलिंग' की घटनाएं एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। बीते 10 दिनों के भीतर आतंकियों ने दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देकर एक पुलिस अधिकारी और दो प्रवासी मजदूरों की हत्या कर दी है।

 

ताजा मामला दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले का है, जहां शुक्रवार देर शाम केल्लम इलाके में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के मजदूरों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। इस कायराना हमले में गंभीर रूप से घायल दीपक रात्रे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार सुबह दूसरे मजदूर की भी दर्दनाक मौत हो गई। 

 

इससे पहले अनंतनाग जिले में आतंकियों ने एक पुलिस अफसर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हमलावरों की धरपकड़ के लिए तलाश जारी है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web