Share this post with:
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दंतेवाड़ा के श्यामगिरी पहुंचकर वर्ष 2019 के नक्सली हमले में शहीद हुए पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी और अन्य जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्री द्वय ने शहीद भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी सहित अन्य पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और 13 शहीदों की स्मृति में 'एक पेड़ शहीदों के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया।
ग्रामीणों की मांग पर उप मुख्यमंत्री ने नकुलनार से बचेली मार्ग का नामकरण शहीद भीमा मंडावी के नाम पर करने हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर की जनता के संकल्प से नक्सलवाद हार चुका है और अब क्षेत्र में बिना किसी डर के तिरंगा लहरा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्रियों ने बिहान समूह की महिलाओं से 'छत्तीसकला' ब्रांड के तहत लघु वनोपज प्रसंस्करण से जुड़ने का आह्वान किया, साथ ही राष्ट्रपति भवन से लौटीं अरनपुर की बस्तर पंडुम विजेता मांदरी दल की महिलाओं से भी आत्मीय संवाद किया।
Share this post with:
13 Aug 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023