Share this post with:
वैदिक पंंचांग अनुसार हर साल धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मृत्यु के देवता यमराज और कुबेर जी की पूजा करने का विधान है। इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को है। आपको बता दें कि सोना, चांदी, बर्तन आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।
कहते हैं कि इस दिन बरतन और धातु की चीजों की खरीदारी करने से धन में 13 गुणा वृद्धि और समृद्धि आती है। साथ ही इसी दिन देवताओं के वैध भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति हुई थी। यही वजह है इस दिन धन्वंतरि जयंती भी मनाते हैं। वहीं आपको बता दें कि धनतेरस पर खरीदारी और पूजा के लिए इस बार पंचांग में कई अच्छे मुहूर्त दिए गए हैं। जिसमें त्रिपुष्कर योग, अभिजीत मुहूर्त और प्रदोष काल – तीनों ही शुभ मुहूर्त इस बार धनतेरस पर विशेष हैं। आप अपनी सुविधानुसार इनमें से किसी भी मुहूर्त में खरीदारी या पूजा कर सकते हैं।
आइए जानते हैं धनतेरस की तिथि, पूजा विधि और पूजा- मुहूर्त...
धनतेरस सोना-चांदी खरीदारी शुभ मुहूर्त (सुबह)- सुबह 06:34 से अगले दिन सुबह 10: 33 मिनट तक
धनतेरस सोना-चांदी खरीदारी शुभ मुहूर्त (शाम)- 06 बजकर 36 से लेकर रात 8 बजकर 32 मिनट तक
धनतेरस के दिन कुबेर भगवान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके साथ ही मां लक्ष्मी को एक जोड़ा लौंग चढ़ा दें। ऐसा रोजाना करें। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाती है। साथ ही धन में वृद्धि के योग बनते हैं।
Share this post with: