The Bare Truth

कोंडागांव मर्डर मिस्ट्री सुलझी, लालच में दोस्त बना कातिल, खलबट्टे के मूसल से ली जान

14 Apr 2026  

कोंडागांव मर्डर मिस्ट्री सुलझी, लालच में दोस्त बना कातिल, खलबट्टे के मूसल से ली जान

Share this post with:

टेंट कारोबारी की गुमशुदगी का मामला अब सनसनीखेज हत्या में बदल गया है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर केस सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने सोने की अंगूठी और नकदी के लालच में वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी सुरेश देवांगन ने कबूल किया कि उसने सुरेश चौहान को अपने घर बुलाया और लोहे के खलबट्टे के मूसल से सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात पूरी तरह से सुनियोजित थी।
हत्या के बाद आरोपी ने शव को स्कूटी में रखकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत में ले जाकर मिट्टी के ढेर में दबा दिया, ताकि किसी को शक न हो।


मामले की जांच में जुटी पुलिस ने करीब 150 CCTV फुटेज खंगाले। तकनीकी सबूतों के आधार पर संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
जांच के दौरान विकास नगर ग्राउंड में खून से सनी स्कूटी बरामद हुई, जिसने केस सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव, 2 सोने की अंगूठियां, 1000 रुपए नकद और हत्या में इस्तेमाल मूसल बरामद कर लिए हैं।


53 वर्षीय सुरेश चौहान, शिरोमणि डेकोरेट टेंट के संचालक थे। 11 अप्रैल से लापता होने पर उनके भाई महेश चौहान ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और जांच के दम पर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web