Share this post with:
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी की टीम ने कोंटा विकासखंड के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) चंद्र कुमार यार्दा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बीईओ चंद्र कुमार यार्दा ने एक स्थानीय शिक्षिका से उसके लंबे समय से लंबित एरियर की राशि स्वीकृत करने और निकालने के एवज में कुल 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। परेशान होकर पीड़िता ने पूरे मामले की लिखित शिकायत एसीबी से की। शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी अधिकारी ने शिक्षिका से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में ₹10,000 की रकम ली, टीम ने दबिश देकर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Share this post with:
03 Sep 2026
01 Sep 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023